मैनपुरी उपचुनाव: अब डिंपल के लिए आसान नहीं है चुनाव की राह

7007809707 for Ad Booking
ca
ca
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
ca
ca
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
previous arrow
next arrow
Shadow
7007809707 for Ad Booking

MDITech Banner
IEL-Ballia
DR Service Center
MDITech Banner
MDITech Banner
IEL-Ballia
IEL-Ballia
DR Service Center
DR Service Center
previous arrow
next arrow
Shadow

अधिकार सेना के चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारने से बढ़ी सरगर्मी

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने भी ताल ठोंक दी है। उनकी पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। अधिकार सेना ने शनिवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। अमिताभ ठाकुर ने सैफई निवासी रौली यादव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चालू है। ऐसे में अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर का ताल ठोंकने के लिए रोली यादव को मैदान में उतारने की चहुंओर चर्चा हो रही है।

alam
alam
alam
alam
alam
alam
previous arrow
next arrow
Shadow

अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा जो खुद को डबल इंजन की पार्टी कहती है। मेरी निगाह में वह ट्रिपल इंजन की पार्टी है। भाजपा हर व्यवस्था का अपने फायदे के लिए अनुचित प्रयोग करने में माहिर है। उन्होंने उपुचनाव में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है।  

सपा के गढ़ में चुनावी शंखनाद, डिंपल यादव हैं प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में चुनावी शंखनाद हो गया है। सपा ने चुनाव मैदान में नेताजी मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को उतारा है। सपा भले ही मैनपुरी सीट को सुरक्षित मान रही है, लेकिन धरतीपुत्र की जमीं पर बहू डिंपल यादव की चुनावी राह आसान नहीं है। पिछले चुनावों में इस लोकसभा सीट पर जीत का अंतर सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी परेशान कर रहा है। पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती ने मुलायम सिंह यादव की जीत का अंतर लाखों से हजारों में समेट दिया। ऐसा तब हुआ जब आम चुनाव में सपा को बसपा का साथ मिला था। कुल मिलाकर यह चुनाव दिलचस्प होगा। दोनों ही दल जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे। 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच दिसंबर को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी ने मुलायम की बहू व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टिकट दिया है। सपा मुलायम की विरासत वाली सीट को हासिल करके लोकसभा में अपनी उपस्थिति बनाए रखना चाहती है। वहीं भाजपा भी पूरे दमखम से मैदान में है। भाजपा सपा का गढ़ ढहाने चाहती है। उपचुनाव में सीधे-सीधे मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही है। 

मैनपुरी सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने  रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। 

7007809707 for Ad Booking
holipath
holipath
dpc
dpc
holipath
holipath
dpc
dpc
previous arrow
next arrow
Shadow
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
mditech seo
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech creative digital marketing agency
previous arrow
next arrow
Shadow
9768 74 1972 for Website Design and Digital Marketing

Pradeep Gupta

Nothing but authentic. Chief Editor at www.prabhat.news