अडानी-अंबानी की सरकार से मुक्ति चाह रही जनता, घोसी से होगी इसकी शुरुआत: रामगोविंद चौधरी

7007809707 for Ad Booking
bp gyanasthali
bp gyanasthali
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7007809707 for Ad Booking

IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
DR Service Center
IEL-Ballia
IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
akhilesh kumar singh
DR Service Center
DR Service Center
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देश की जनता अडानी और अम्बानी के एजेंट के रूप में काम कर रही डबल इंजन की सरकार से मुक्ति चाह रही है। जनता की इस इच्छा की शुरुआत घोसी के उपचुनाव से होने वाली है। उन्होंने कहा है कि इस बार घोसी में चुनावी मुकाबला दल के उम्मीदवारों के बीच नहीं है। यह मुकाबला सीधे सीधे दिल्ली पर काबिज अडानी अम्बानी के एजेंटो की सरकार और जनता के बीच में है।

alam
alam
alam
alam
alam
alam
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में घोसी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घूम रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी एवं सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस चुनाव में अडानी अम्बानी के एजेंट के रूप में काम कर रही सरकारी पार्टी के उम्मीदवार हैं, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और जनता के उम्मीदवार हैं सपा के सुधाकर सिंह। घोसी के मतदाता इस बार दिल्ली के एजेंटों से टिकट लेकर आए सरकारी पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान और उनके समर्थकों से तीन प्रश्न हर जगह कर रहे हैं।

पहला यह कि अडानी अम्बानी की सरकार वाली पार्टी में ही फिर आना था तो छोड़ा क्यों था? दूसरा यह कि विधानसभा का ही चुनाव लड़ना था तो विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया? तीसरा यह कि आगे वह किस पार्टी में जाने वालें हैं? उन्होंने कहा है कि इन सवालों ने श्री चौहान और उन्हें लड़ा रहे दिल्ली के एजेंटों को परेशान कर रखा है। इन लोगों को जगह जगह जन विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को सभी प्रमुख दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। वह किसी गाँव में जा रहे हैं, वहाँ दल से उपर उठकर राजनीतिक कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी एवं शुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने कहा है कि अडानी अम्बानी के एजेन्ट के रूप में काम कर डबल इंजन की सरकार भी इस सच से वाक़िफ़ हो चुकी है। इसे बदलने के लिए वह सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने के साजिश रच रही है। इसे लेकर मतदान से मतगणना तक विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। सपा नेताओं सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की है कि वह ईमानदारी से अपने दायित्व का पालन करें। जनता की आवाज दबाने की कोशिश किसी स्थिति में नही करें।

7007809707 for Ad Booking
holipath
holipath
dpc
dpc
holipath
holipath
dpc
dpc
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
MDITech Banner
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech Banner
MDITech Banner
mditech seo
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech creative digital marketing agency
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
9768 74 1972 for Website Design and Digital Marketing

Pradeep Gupta

Nothing but authentic. Chief Editor at www.prabhat.news