अधिकार सेना के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

7007809707 for Ad Booking
bp gyanasthali
bp gyanasthali
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7007809707 for Ad Booking

IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
DR Service Center
IEL-Ballia
IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
akhilesh kumar singh
DR Service Center
DR Service Center
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

जिला एवं युवा कार्यकारिणी ने सेना को तेजी से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बलिया। शहर के द्वारिकापुरी कॉलोनी में गुरुवार को अधिकार सेना के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी का पद लेने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला एवं युवा अधिकार सेना की कार्यकारिणी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत समारोह में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष को लोगों ने फूल- मालाओं से लाद दिया।

alam
alam
alam
alam
alam
alam
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी ने लोगों से कहा कि अधिकार सेना का झंडा आजमगढ़ मंडल में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में लहराएगा। जुर्म की शिकार पीड़ित जनता के अधिकारों को दिलाने का काम अधिकार सेना करेगी। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ आम जनता की लड़ाई में अधिकार सेना हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेगी। इस क्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने कहा कि जिले में अधिकार सेना की गति दिनों-दिन तेज होती जा रही है। अधिकार सेना से जुड़ने वाले किसान, व्यापारी, छात्र, अधिवक्ता, शिक्षक एवं आम नागरिक समाज में एक ईमानदार छवि वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से काफी प्रभावित हैं। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर एवं अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन ठाकुर का सपना बलिया की बागी धरती पर अवश्य पूरा होगा। कहा कि अमिताभ ठाकुर लोकसभा चुनाव में न केवल मैदान में उतरेंगे, बल्कि यहां की सेना उन्हें जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी। इसी क्रम में युवा अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष रितेश पांडेय ने कहा कि हमेशा से परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं की भागीदारी रही है। जनपद के युवा परिवर्तन के मूड में हैं। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बलिया विधानसभा प्रभारी सनक पांडेय ने कहा कि पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव में जनपदवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नगर पालिका और नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अधिकार सेना जगह-जगह अपनी भूमिका अदा कर रही है।जिले में बहुत तेजी से लोग सेना के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रुप से युवा अधिकार सेना जिलाध्यक्ष रितेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,जिला मंत्री दिनेश गिरी,सुनील सिंह, प्रशांत दुबे, अखिलेश तिवारी अन्य बहुत से कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे।

7007809707 for Ad Booking
holipath
holipath
dpc
dpc
holipath
holipath
dpc
dpc
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
MDITech Banner
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech Banner
MDITech Banner
mditech seo
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech creative digital marketing agency
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
9768 74 1972 for Website Design and Digital Marketing

Pradeep Gupta

Nothing but authentic. Chief Editor at www.prabhat.news