बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा पत्रक

7007809707 for Ad Booking
bp gyanasthali
bp gyanasthali
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
bp gyanasthali
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
bp gyanasthali
bp gyanasthali
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7007809707 for Ad Booking

IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
DR Service Center
IEL-Ballia
IEL-Ballia
akhilesh kumar singh
akhilesh kumar singh
DR Service Center
DR Service Center
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

बलिया: हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने व फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर बलिया के क्रिमिनल, सिविल बार व कलेक्ट्रेट बार के वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा.

alam
alam
alam
alam
alam
alam
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

बार कौंसिल आफ यूपी के तीन दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर सिविल व क्रिमिनल बार के वकीलों ने सोमवार को संयुक्त बार की बैठक की. इस दौरान संयुक्त बार के वकीलों ने योगी सरकार के दोषी अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वकीलों ने मांग किया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय. कहा कि योगी सरकार के अफसर बेलगाम हो चुके हैं. वकीलों का उत्पीड़न पुरे प्रदेश में चल रहा है.

हापुड़ प्रकरण में योगी सरकार के अफसरों के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है. वकीलों ने मांग किया कि हापुड़ के अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाय. इस प्रकरण में दोषी पुलिस अफसरों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय. प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़त झूठी कहानी बनाकर जो दर्ज किये है. उसे स्पंज किया जाय.

सरकार तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाय. घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाये। इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, क्रिमिनल बार के प्रभारी अध्यक्ष/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, महासचिव अनिल कुमार मिश्र, कुबेर नाथ पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद पाण्डेय, रणजीत सिंह, अशोक वर्मा, श्री शंकर राम फौजदार, अनिल सिंह, रोहित चौबे, राजबहादुर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, उमाशंकर तिवारी, भरत पाण्डेय, अवध नारायण यादव, योगेश्वर यादव आदि मौजूद रहे.

7007809707 for Ad Booking
holipath
holipath
dpc
dpc
holipath
holipath
dpc
dpc
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
MDITech Banner
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech Banner
MDITech Banner
mditech seo
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech creative digital marketing agency
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
9768 74 1972 for Website Design and Digital Marketing

Pradeep Gupta

Nothing but authentic. Chief Editor at www.prabhat.news