नगर को जलजमाव से बचाने को मैराथन प्रयास शुरू

7007809707 for Ad Booking
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
Sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
sunbeam 23-24
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7007809707 for Ad Booking

MDITech Banner
IEL-Ballia
DR Service Center
MDITech Banner
MDITech Banner
IEL-Ballia
IEL-Ballia
DR Service Center
DR Service Center
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

नावागत चेयरमैन ने लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग कई जगह किए निरीक्षण

बलिया: शपथ ग्रह​ण के पूर्व ही नगरपालिका परिषद के नवागत चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने नगर को जलजमाव आदि से बचाने के लिए पूरी तरह से मैराथन प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को चेयरमैन संत कुमार ने नगर के कई स्थानों का निरीक्षण कर इसका जायजा लिया। चेयरमैन ने सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों व नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ बेदुआं बंधा व महावीर घाट स्थित रेगुलेटर का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। यहां रेगुलेटर की चाबी व फाटक आदि का जायजा लेकर जलजमाव की स्थिति से पूरी तरह निपटने को लेकर मंथन किया गया।

alam
email
alam
alam
alam
email
email
alam
alam
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow

चेयरमैन संत कुमार ने कहा कि बरसात के पूर्व जो भी जरूरी कार्य हैं उसे प्राथमिकता पर पूरा कर लिया जाए। इस बार बरसात में कहीं भी जलजमाव की स्थिति न हो इसके लिए अभी से प्रयास शुरू करना होगा। कहा कि नगर में नाले आदि का कार्य जहां भी अ​धूरा पड़ा है उसे तत्काल पूरा कराया जाए। इसके बाद दोपहर को चेयरमैन ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन मार्ग का निर्माण करा रहे कार्यदायी संस्था के लोगों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग नगर के सतीश चंद कालेज के पास स्थित क्रासडेम नाला का निरीक्षण किया और इस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि फोरलेन का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था पहले नाले आदि का कार्य पूर्ण करा ले ताकि बरसात में लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा बरसात के पूर्व नालों की सफाई व मरम्मत का कार्य हरहाल में कर लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व कोताही बिल्कुल ही क्षम्य नहीं होगी। लोगों को इस बार जलजामव से पूरी तरह से राहत देना प्राथमिकता में है।

बबुआ ब्रहृम बाबा मार्ग का होगा निर्माण


बलिया: सुबह सबसे पहले चेयरमैन संत कुमार इओ व अन्य लोगों के साथ भृगु आश्रम स्थित बबुआ ब्रहृम बाबा स्थान मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इओ से इसका भौतिक सत्यापन कराकर स्टीमेट ​आदि बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कार्यकाल शुरू होते ही सबसे पहले इसी मार्ग पर कार्य प्रारंभ होगा।

7007809707 for Ad Booking
holipath
holipath
dpc
dpc
holipath
holipath
dpc
dpc
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
MDITech Banner
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech Banner
MDITech Banner
mditech seo
mditech seo
MDITech creative digital marketing agency
MDITech creative digital marketing agency
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
9768 74 1972 for Website Design and Digital Marketing

News Desk

Prabhat News - हर खबर पर पैनी नज़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *