पर्यावरण संतुलन के लिए किया गया पौधरोपण
बलिया। सूबे में वन विभाग पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया का अब तक सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान एक जुलाई से शुरू किया है। इसी अभियान को मूर्त रूप देते हुए नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सहतवार नंबर दो पर पंकज कुमार सिंह (नेता जी) व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह के कर कमलों से पौधरोपण किया गया।

उत्तर प्रदेश में वन विभाग पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया का अब तक सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान एक जुलाई से शुरू किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 35 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। जिसमें बलिया जनपद में 43 लाख पौधे लगाये जायेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में 20 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
इसीक्रम में सहतवार नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सहतवार न.-2 पर श्री पंकज कुमार सिंह (नेता जी) व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर सिंह के कर कमलों से वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज राय,इंद्रजीत कुमार मौर्य,लालझरी देवी,ओमप्रकाश यादव,शिवजी सिंह आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
उक्त अवसर पर श्री पंकज सिंह ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है और यह हर नागरिक का दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अत्यधिक पौधों का रोपण करने के साथ -साथ उसका संरक्षण भी करें।
श्री कामेश्वर सिंह जी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण कर ही मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है और इसके लिए यह आवश्यक है कि पृथ्वी को हरा भरा रखा जाय।